रामपुर। जिले में एक बार फिर दूसरे दिन सोमवार को राहत भरी खबर आई है। सोमवार को जिले में नए संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। जिसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2963 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले तीन हो गए हैं।
जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही है। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, सोमवार को एक बार फिर राहत भरी खबर आई। जिले में संक्रमित की संख्या शून्य रही। सोमवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2963 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि, जिले में सक्रिय मामले तीन रह गए हैं।