फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन भी नहीं लगा पता, एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। सैफनी थाना क्षेत्र में चचेरे मामा की शादी समारोह में आया बालक नदी में नहाने के दौरान बह गया था। लेकिन, तीन दिन बाद भी बालक का पता नहीं चल पाया है। बुधवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। बुधवार शाम तक टीम का रेस्क्यू जारी था।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के लोधीपुर गांव निवासी तोताराम का बेटा कपिल (10) सैफनी क्षेत्र के रायपुर का मझरा गांव में अपने चचेरे मामा की शादी में आया हुआ था। शादी से एक दिन पहले सोमवार को अपने मामा के गांव के बच्चों और मामा सोनू के साथ रामगंगा नदी पर गया था। नदी पर पहुंचने पर सोनू ने कपिल को नदी किनारे ही बैठा दिया और खुद बच्चों के साथ नहाने चला गया। लेकिन, जब वो कुछ देर बाद वापस आया तो कपिल नदी किनारे नहीं था। जिस पर सोनू ने घर जाकर पूछताछ की तो कपिल घर पर भी मौजूद नहीं था। परिजनों ने गांव में काफी तलाश किया था। लेकिन, उसका कुछ पता नही चल सका था। जिस पर परिजन नदी किनारे पहुंच गए थे। नदी किनारे जाने पर एक जगह बालक के कपड़े रखे दिख गए थे। जिस पर परिजनों ने बालक को नदी में होने की आशंका जताते हुए नदी में तलाशना शुरू कर दिया था। बुधवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक रेस्क्यू किया, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी बालक का पता नहीं चल पाया है। उधर, परिजनों का इस घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें