फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबेरिया राजघराने की ओर से नवेद मियां को दिया गया टाइटल ऑफ शेवलिएर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। साइबेरिया के राजघराने की ओर से रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को वहां के विशेष सम्मान टाइटल ऑफ शेवलिएर से नवाजा गया है। यह सम्मान पत्र साइबेरियान राजघराने चंगेज खान हाउस के प्रमुख क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की ने जारी किया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि साइबेरियन राजघराने के प्रमुख क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की ने नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को वहां के विशेष सम्मान टाइटल ऑफ शेवलिएर से नवाजते हुए दोनों राजघराने के बीच संबंध और मजबूत बनाने और एक दूसरे के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया गया। नवाब काजिम अली खां ने इस सम्मान के लिए क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की और साइबेरियन राजघराने के राजदूत एफगेनी ख्वालकोव का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें