फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, प्रभावित हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मी। स? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
स्वार/शाहबाद/टांडा/रामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार करते हुए कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान जिले में कई स्थानों पर कोरोनारोधी टीकाकरण का कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। कर्मियों का कहना है कि सात सूत्री मांगों को लेकर मिशन निदेशक से वार्ता हुई थी, लेकिन लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिला था, जिसके चलते संविदा कर्मियों में आक्रोश है। इसके मद्देनजर मंगलवार को स्वार सीएचसी में सेवारत कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल कर दी। इस मौके पर सुरेंद्र मेहरा, पारुल चौहान, आकांक्षा शाही, मर्यादा वर्मा, सुरेंद्र मेहरा, रश्मि, अर्चना, याकूब अली, शाजिया, गुलफशा, खुशनुमा और अंजुम आदि सविंदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शाहबाद में मंगलवार को एनएचएम संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। लेकिन कुछ स्थानों पर लगे टीकाकरण केंद्रों पर हो रहे टीकाकरण को एनएचएम कर्मियों ने बीच में छोड़ दिया गया। कहीं पर एनएचएम टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे ही नहीं। हालांकि, शाहबाद सीएचसी में एक एएनएम गीता और इंटर्नशिप करने आए युवक समेत दो लोग टीकाकरण कर रहे थे। डॉ. केके चहल ने बताया कि 27 एनएएम और दो स्टाफ नर्स पुरुष बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे। इससे टीकाकरण प्रभावित रहा।
टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एनएचएम कर्मियों के अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर लखनऊ जाने से तहसील क्षेत्र में चल रहा टीकाकरण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तहसील क्षेत्र में लगने वाले 30 केंद्रों के स्थान पर मात्र 13 केंद्रों पर ही स्थायी कर्मियों ने पहुंचकर टीकाकरण किया। लेकिन, अधिकांश केंद्रों पर टीकाकरण न होने के कारण केंद्रों पर लौटे लोगों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सभी कर्मियों ने प्रांतीय आवाहन पर मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र सिंह से मुलाकात की। हड़ताल के पहले दिन मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अस्पताल के एमओआईसी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सभी कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण, जननी सुरक्षा, आशा आदि के भुगतान का कार्य नहीं करेंगे। एमओआईसी ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन कोई भी संविदा कर्मी मानने को तैयार नहीं हुआ और बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। ज्ञापन देने वालों में स्थानीय अध्यक्ष अमित कश्यप, डा वी के शर्मा, सत्यम शर्मा, पंकज चावला, जीवनराम, अमरजीत कौर, सुभाष चंद्र शर्मा, साइन आदि मुख्य थे। उक्त संदर्भ में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनके यहां किसी भी कर्मचारी ने हड़ताल नहीं की थी, बल्कि सभी ने काम किया गया किया था। शाम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन दिया है। बुधवार को सभी संविदा कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि आज अस्पताल में कोई भी कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें