रामपुर। आईपीएल मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमी फाइनल मुकाबले हुए। इस दौरान लखनऊ रॉयल्स और चेन्नई स्टार ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में पहला सेमी फाइनल कोलकाता किंग्स और चेन्नई स्टार के बीच हुआ। जिसमें कोलकाता किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता किंग्स की टीम महज 75 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई स्टार की टीम ने महज चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई स्टार के पार्थ जैन मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि गेम चेंजिंग अवार्ड गगनदीप ने जीता।
इसके साथ ही दोपहर एक बजे से दूसरा सेमी फाइनल हुआ। जिसमें लखनऊ रॉयल्स और बेंगलुरु बुल्स की टीमें भिड़ीं। बेंगलुरु बुल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ रॉयल्स ने छह विकेट से मैच जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। लखनऊ रॉयल्स के उस्मान ख्वाजा मैन ऑफ द मैच और नरेंद्र को गेम चेजिंग अवार्ड मिला। अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार को फाइनल मुकाबला होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ शामिल होंगे।