भोट। मीटर की रीडिंग लेने गए विद्युत विभाग के एक मीटर रीडर के साथ गांव निवासी दो व्यक्तियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भोट बिजलीघर में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत रवि सागर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि है कि वह संविदा कर्मी यादराम के साथ दोपहर बाद करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के पजावा गांव में मीटर रीडिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी दो लोगों के घर पर लगा मीटर चेक करने पर दोनों लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार उनके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। उसने किसी तरह मौके से भाग कर जान बचाई। भोट बिजलीघर पर तैनात जेई चन्द्रिका यादव ने बताया कि पजावा गांव निवासी दो लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर संविदा कर्मी की मौजूदगी में मीटर रीडर से गाली गलौज व मारपीट कर धमकाया है। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।