फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठौंडा की दस दुकानें किराए पर उठाएगी जिला पंचायत, प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें पुनरीक्षित बजट और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पेश की। सदस्यों ने प्रस्तावों को सहमति के साथ पास कर दिया। इसके अलावा जिला पंचायत की ओर से रठौंडा में बनीं दस दुकानें किराए पर उठाने और उनकी देखरेख के लिए एक व्यक्ति को तैनात करने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें अपर मुख्य अधिकारी सुशील कुमार ने एजेंडा पढ़ना शुरु किया। इस दौरान बैठक में पिछली बैठक का कार्यवृत्त पढ़कर सुनाया गया। साथ ही लेखा-जोखा पेश किया। सदस्यों के बीच चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट पेेश किया गया, जिसे सभी ने एक मत के साथ पारित कर दिया। वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना भी पेश की गई, जिसका अनुमोदन किया गया। इस बीच सदस्यों ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने खौद-थूनापुर मार्ग के निर्माण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया और सड़क का निर्माण कराने की मांग की। बैठक में जिला पंचायत की ओर से आयोजित रठौंडा मेले के आयोजन को लेकर कुछ प्रस्ताव रखे गए, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। रठौंडा में बनीं दस दुकानों को किराए पर उठाने व उनकी देखरेख के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसे पास कर दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू, मिथलेश, हंसराज पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें