फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली तेज करने और बिजली चोरी रोकने में तेजी लाएं अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पश्चिमांचल विद्युत पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने बिजली अफसरों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि अगर किसी अफसर ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में एमडी पश्चिमांचल विद्युत पावर कारपोरेशन अरविंद बंगारी मलप्पा ने बिजली अफसरों की बैठक ली। उन्होंने आगामी पांच वर्षों के लिए विद्युत सुधार प्रणाली के बारे में अफसरों से विस्तार से चर्चा की। बैठक में विभिन्न कार्य- योजनाओं के सफल संचालन पर चर्चा की गई। विद्युत आधारभूत संरचना में सुधार के बारे में एमडी ने कहा कि सभी अफसर यह सुनिश्चत करें कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके। सभी उपभोक्ताओं को समय से सही बिल मिलने के लिए बीट परियोजना के सफल कार्यान्वयन के बारे में बताया। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा विद्युत बिलों का भुगतान लेने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे जिससे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को रोजगार मिल सके एवं उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने में आसानी हो सकें। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सदस्यों को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने में आसानी हो सके। बैठक में मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, अधीक्षण अभियंता समेत समस्त अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें