फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं स्वस्थ्य होंगी तभी होगा परिवार, समाज और राष्ट्र स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय महिला डिग्री कालेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत हुई गोष्ठी में छात्राओं को स्वास्थ्य वर्धन एवं पौष्टिक आहार के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई गोष्ठी में महाविद्यालय में प्राचार्य डा.अतुल शर्मा ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी हैं। यदि महिलायें स्वस्थ हैं तो परिवार, समाज, और राष्ट्र स्वस्थ है। मुख्य वक्ता डा.वंदना राठौर और डा.मनोरमा चौहान ने छात्राओं को स्वास्थ्य वर्धन एवं पौष्टिक आहार के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का प्रमुख उद्देश्य ही महिलाओं से संबंधित विभिन्न पक्षों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही उनमें जो संकोच की भावना को दूर करना है। ताकि वह अपने से संबंधित समस्याओं को खुल कर कह सकें। यही ’चुपी तोड़ो, खुल कर बोलो ’ अभियान में दिए गये नारे का उद्देश्य है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक डा.अनीता रानी कन्नौजिया, डा.नागेंद्र पाल, डा.प्रीतिलता सिंह, डा. प्रतिभा यादव, डा.प्रतिबाला शर्मा, डा. गोविंद शरण गुप्ता, डा.रितेश सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें