फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौने की खौलती चाय से झुलसा मासूम

Sun, 21 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार/ रामपुर
विज्ञापन
स्वार में झुलसे मासूम
विज्ञापन

विज्ञापन
गैस चूल्हे पर खौल रहा चाय का भगौना मासूम बालक ने अपने ऊपर गिरा लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों द्वारा उपचार के लिये सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख उचित उपचार के लिये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

मासूम बच्चों के साथ लगातार हो रहे हादसों के बाद भी अभिभावक नही चेत रहे। शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव राय का इमरता निवासी शमशेर अली की पत्नी रसोई में गैस पर चाय बना नही थी कि अचानक किसी काम में लग गई। इस दौरान खेलते- खेलते उसका ढाई वर्षीय बेटा अलफैज रसोई जा पहुंचा और उसने गैस चूल्हे में लगे पाइप को खींच लिया। जिससे चूल्हे पर खौल रही चाय का भगौना मासूम बालक के ऊपर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक की चीख पुकार सुन मां रसोई में दौड़ कर पहुंची और सूचना पति को दी। इस पर झु़लसे मासूम बालक को उपचार के लिये सीएचसी में लाया गया जहां चिकित्सक ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देख उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें