फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावाधस भीम की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी

सार

भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के मौके पर भावाधस (भीम) की ओर से प्रभातफेरी तोपखाना स्थित वाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ हुई। वीरेश भीम अनार्य ने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण में मानवता के विशिष्ट गुणों से मंडित चरित्र का वर्णन है। प्रभात फेरी में रामगोपाल कटारिया, शंकर बबलू, राजेंद्र भारती,कमल द्रविड़, डीके भारती, विक्रम भारती, राजू अंबेडकर, आशु गौतम, विपिन रमेश, राहुल आरके, बबलू, सुरेश,जीत,कुनाल, पारस,अविनाश मुकेश चौधरी, विनय चौधरी, शरद राज,अनुज बाबा,मन्नू,सुमित चौहान, करन लाल, एडवोकेट किशनलाल ,शानू कटारिया, धर्मेंद्र विमल राज आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के मौके पर भावाधस (भीम) की ओर से प्रभातफेरी तोपखाना स्थित वाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ हुई। प्रभातफेरी का शुभारंभ ग्राम हजरतपुर की ग्राम प्रधान के पति बब्बू अली घोसी ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का महाकाव्य अनुकरणीय है। समाज के लोगों को उनके आदर्श को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रभातफेरी मोहल्ला चरक वाली मस्जिद, मदरसा, कोहना अस्तबल,आखुन खेलान, पक्का बाग,झंडा, मोहल्ला बेलदरान, हाथी खाना, मोहल्ला कुंडा मिस्टन गंज होती हुई वाल्मीकि मंदिर पर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। वीरेश भीम अनार्य ने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण में मानवता के विशिष्ट गुणों से मंडित चरित्र का वर्णन है। आदर्श पति, आदर्श माता-पिता,आदर्श भ्राता, आदर्श पत्नी और आदर्श मित्र का वर्ण महाकाव्य में वाल्मीकि जी ने शब्द तूलिका से किया है वह मानव समाज के प्रतीक रूप से अनुकरणीय है। संगठन की ओर से सोमवार को ककरव्वा में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में रामगोपाल कटारिया, शंकर बबलू, राजेंद्र भारती,कमल द्रविड़, डीके भारती, विक्रम भारती, राजू अंबेडकर, आशु गौतम, विपिन रमेश, राहुल आरके, बबलू, सुरेश,जीत,कुनाल, पारस,अविनाश मुकेश चौधरी, विनय चौधरी, शरद राज,अनुज बाबा,मन्नू,सुमित चौहान, करन लाल, एडवोकेट किशनलाल ,शानू कटारिया, धर्मेंद्र विमल राज आदि लोग थे। बारिश के बाद भी लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रभातफेरी में भाग लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें