फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े ई-रिक्शा और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। ई-रिक्शा चालक से मारपीट करते हुए एक अज्ञात युवक ने उससे मोबाइल और ई-रिक्शा लूट ली। बदमाश लूट करने के बाद ई-रिक्शा चालक को जख्मी हालत में छोड़कर रामपुर की ओर फरार हो गया। दिनदहाड़े लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लूट की घटना की सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने मामले को मिलक क्षेत्र का बताया।
विज्ञापन

शाहबाद के मोहल्ला जिलेदरान निवासी साहिल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। ई-रिक्शा चालक के अनुसार सोमवार दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति शाहबाद में रामपुर चौराहे पर मिला और बगिया से अमरूद शाहबाद लाने के लिए ई-रिक्शा तय किया। अज्ञात व्यक्ति के साथ ई-रिक्शा चालक चला गया। शाहबाद के रामगंगा पुल से आगे मिलक क्षेत्र में ई-रिक्शा रुकवाकर चालक पर आरोपी अचानक हमलावर हो गया। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक के सिर में कुछ नुकीली चीज से बदमाश ने कई बार हमला किया। अज्ञात बदमाश ने ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और ई-रिक्शा लूट लिया। लूटपाट कर आरोपी रामपुर की ओर फरार हो गया। रामपुर की ओर से एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस कर्मी ने जख्मी हालत में खड़े चालक को देखा और उसे एंबुलेंस में बैठाकर शाहबाद सीएचसी ले आया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक ने बताया कि बदमाश उससे पांच हजार रुपये का मोबाइल और 70 हजार की कीमत की रिक्शा ले गया। शाहबाद पुलिस ने घटनास्थल जाकर देखा तो क्षेत्र मिलक का निकला। इसके बाद मिलक पुलिस को सूचना दे दी गई। देर शाम तक मिलक या शाहबाद में लूट की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें