फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेयर ड्रेसर के घर डाका, नगदी समेत डेढ़ लाख का माल लूटा

Sun, 15 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने एक घर पर धाबा बोला। यहां परिजनों से 26 हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख से अधिक का माल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनको पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो वह वारदात को संदिग्ध मान रही है। 

मोहल्ला टांडा हुरमत नगर की नई बस्ती निवासी गुड्डू माठखेड़ा रोठ पर सैलून पर काम करता है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे गुड्डू के घर पर बदमाशों ने धाबा बोला। उसके घर में टांडा निवासी बहनोई इस्लाम भी अपनी पत्नी के साथ रुका था। गुड्डू के मुताबिक, नकाबपोश दस बदमाश घर की दीवार लांघकर घर में घुस आए। सभी को  सोते हुए ही अपने कब्जे में कर लिया। बदमाशों ने सभी से नगदी व जेवर देने को कहा। महिलाओं ने विरोध किया तो उनको पीटा। बचाने पर पुरुषों को पीटा। तमंचे तानते हुए नगदी व जेवर न देने  पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश घर में रखे 26 हजार  रुपये, तीन फोन, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े आदि लूट लिए। आरोप है कि सूचना के बाद भी रात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह छह बजे पुलिस आई। जांच पड़ताल कहने की बात करके लौट गई। रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि गुड्डू के घर में जो घटना हुई है, वह संदिग्ध सी प्रतीत हो रही है। जांच हो रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें