फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार परीक्षा केंद्रों पर 4162 अभ्यर्थी देंगे प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 17 और 18 अगस्त को चार पालियों में होने वाली प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा शहर में चार परीक्षा केंद्रो पर होगी। जिसमें 4162 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा पूरे प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा कराई जाएगी। रामपुर शहर में भी परीक्षा कराई जाएगी। रामपुर जिले में इस परीक्षा को कराने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज और राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा चार पालियों में होगी। 17 अगस्त को पहली पाली में होने वाली परीक्षा में 1153, दूसरी पाली की परीक्षा में 886 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 18 अगस्त को दूसरे दिन होने वाली पहली पाली की परीक्षा में 959 और दूसरी पाली में 1164 अभ्यथी परीक्षा में शामिल होंगे। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के मानक पूरे करके परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक आर्ब्जवर, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें