फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में काम करने वाले मजदूर की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में काम करने वाला एक मजदूर छत से गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में कॉलेज में मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रविवार की देर शाम मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ गांव निवासी धर्मवीर (40) पास में ही एक कॉलेज में मजदूरी करता था। शनिवार को धर्मवीर कॉलेज की छत से लकड़ी उताने के लिए गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वो छत से नीचे गिर गया। हादसे में धर्मवीर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रविवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वही, शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें