फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रविवार को 58 नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को सामने आए संक्रमितों में स्वास्थ्य और पुलिस से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2493 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 828 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। वही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक तीन लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी है। रविवार को 58 संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि 109 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। रविवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2493 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि जिले में सक्रिय मामले 828 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें