फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर पिलिंग मशीन पर काम कर रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पिलिंग मशीन पर काम कर रहे मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। बाद में इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

मृत मजदूर रामचंद्र (38) पटवाई थाना क्षेत्र के चिकटी रामनगर गांव के निवासी थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशका का मझरा गांव स्थित पिलिंग मशीन पर वो काम करते थे। नित्य की भांति बुधवार की सुबह रामचंद्र पिलिंग मशीन पर काम कर रहे थे। तभी अचानक मशीन में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। पनवड़िया चौकी प्रभारी भीमसेन ने बताया कि पिलिंग मशीन पर काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हुई है, मशीन में करंट कैसे आया, इसका पता लगाया जा रहा है। मृत मजदूर के परिवारीजन को इस घटना की सूचना दी गई है। यदि परिजन तहरीर देते हैं, तो रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें