फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा निवासी महिला के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अमरोहा निवासी एक महिला ने ससुराल वालों पर धोखाधड़ी करके फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया था। जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के ढकिया चमन गांव निवासी रुसैदा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी शादी दस मार्च 2021 को टांडा थाना क्षेत्र के नगलिया कासिमगंज गांव निवासी रुकसाद अली के साथ हुई थी। शादी के सात माह बाद उनके पति काम करने के लिए सऊदी अरब चले गए। इसके बाद वो अपने मायके आ गईं और वहां रहने लगी। इस बीच 23 अप्रैल 2022 को उनके पति की सऊदी अरब में खाना बनाते समय मौत हो गई थी। जिसके बाद भारतीय दूतावास से सऊदी अरब दूतावास ने रुकसाद अली के दफन के लिए अनापत्ति पत्र मांगा था। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने रुकसाद अली के परिजनों को दी थी। आरोप है कि महिला के ससुराल वालों ने महिला को बिना बताए रामपुर कलक्ट्रेट में एक वकील और नोटरी कर्मी के साथ मिलकर फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र बनावा लिया। जिस पर महिला के हस्ताक्षर कर दिए गए। जानकारी होने पर रुसैदा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नगलिया कासिमगंज गांव निवासी वाहिद अली, जासमीन, साजिद, राबिया, असालतपुर निवासी नासिर, शायरा और भावपुर नेता जी का डेरा निवासी जहीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें