फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ: घर-घर में तैयारी, बाजारों में खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। लिहाजा, घरों व बाजारों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने सजने-संवरने से लेकर आभूषणों तक की खरीदारी शुरू कर दी है। करवाचौथ को लेकर बाजारों में विशेष भीड़ नजर आ रही है। करवा चौथ पर होने वाले पूजन के लिए मिट्टी और चीनी से बने करवे की दुकानें भी सज गईं हैं। महिलाएं इनकी खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ के त्योहार को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। व्रत की तैयारियां अंतिम चरण पर में हैं। पूजा के सामान और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी भी हो रही है। ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग जारी है। बाजार में इस बार करवा चौथ को खास बनाने के लिए तरह-तरह के परिधान आ गए हैं। महिलाएं ज्यादातर लाल रंग की जयपुरी साड़ी पसंद कर रही हैं। बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम तक महिला ग्राहकों से गुलजार हो रहे हैं।
इसके अलावा चूड़ी के बाजार में चूड़ियों के साथ ही साज-सज्जा का सामान बेचने वाले दुकानदार भी काफी व्यस्त रहे। इसके साथ ही सराफ की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। करवा चौथ पूजन कैलेंडर और अन्य पूजन सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है। ब्यूटी पार्लर में भी रौनक आ गई है। नए-नए डिजाइनों के करवा, दीपक समेत पूजन थाली दुकानों में सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें