फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को दो शिक्षामित्र और एक शिक्षक मिले स्कूल से नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने गुरुवार को शाहबाद क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बीएसए को दो शिक्षामित्र और एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूलों में सफाई न होने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को बीएसए कल्पना सिंह को निरीक्षण के दौरान पटवाई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रसोई घर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं पाई। जिस पर बीएसए ने इंचार्ज वार्डन किरन बाला, मुख्य रसोइया मुकेश चन्द शर्मा और सहायक रसोइया ममता का स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में शिक्षामित्र वीरपाल सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। विद्यालय में कायाकल्प की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में भी शिक्षा मित्र आशा सक्सेना बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं। पूर्व माध्यमिक घोसीपुरा में सहायक अध्यापक प्रेमपाल बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। विद्यालय में कायाकल्प की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि सभी गैरहाजिर मिले शिक्षामित्रों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में कायाकल्प का कार्य अधूरा और मानक के अनुसार न मिलने पर भी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें