फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी समिति का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रामपुर मंडी समिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना स्थल एवं ईवीएम के स्ट्रांगरूम स्थल में व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरस्त करा लें तथा जहां भी टूट-फूट है, वहां पर मरम्मत का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जाए, ताकि पार्टियों की रवानगी और मतगणना कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार मतगणना स्थल पर विधान सभावार मतगणना अभिकर्ताओं एवं मतगणना कार्मिकों के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी समय से पूर्ण करा ली जाए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से चुस्त-दुरुस्त कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मंडी निरीक्षक को निर्देशित किया कि समयावधि के अंतर्गत मंडी को खाली करा लिया जाए, ताकि स्थल पर सुरक्षाबल रह सके। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य एवं नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें