रामपुर। नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में थाना गंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में खड़े वाहनों के मामलों के निस्तारण के बारे में दिशा निर्देश दिए।
रविवार को नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का काफिला गंज थाने पहुंचा। उनके वहां पहुंचते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने पहले नोडल अधिकारी को सलामी दी। इसके बाद नोडल अधिकारी ने थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, आगन्तुक कक्ष को चेक किया। इस दौरान थाने में खड़े मुकदमे से संबंधित वाहनों के मामले की विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीकांत प्रजापति भी मौजूद रहे। संवाद