फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे सैकड़ों वाहन

Fri, 23 Jan 2026 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक केवल 224 चालान, नियम लागू कराने में परिवहन विभाग नाकाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में बड़ी संख्या में वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग नियमों का सख्ती से पालन नहीं करा पा रहा है। अभियान चलाने के नाम पर विभाग अब तक केवल 224 चालान ही कर सका है।
सरकार ने मई 2019 से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य की थी, लेकिन इसका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो सका। पड़ताल में रेलवे स्टेशन, रोडवेज, शौकत अली रोड, शाहबाद गेट और डीएम कैंप कार्यालय के आसपास बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन चलते पाए गए। आरटीओ कार्यालय के अनुसार अप्रैल 2025 से अब तक 224 वाहनों के ही चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना या अपराध की स्थिति में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन और उसके मालिक की पहचान सहित जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाती है।
विज्ञापन


वर्जन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। जो लोग बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन दौड़ा रहे हैं, उनका चालान हो सकता है और पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ऐसे में सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों पर यह नंबर प्लेट लगवा लें। -राजेश श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें