फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने धोए अरमान, नहीं सजा अन्नू कपूर की अंताक्षरी का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हुनर हाट में रविवार को प्रसिद्ध बालीवुड और टेलीविजन कलाकार अन्नू कपूर की अंताक्षरी का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन, रविवार को बारिश के कारण यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। आयोजनों ने बताया कि अब इसका आयोजन सोमवार शाम चार बजे से होगा। वहीं शनिवार रात को जूनियर महमूद ने लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से पनवड़िया नुमाइश मैदान में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। हुनर हाट का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया था। हुनर हाट 25 अक्तूबर तक चलेगी। जिसमें शनिवार रात को जूनियर महमूद ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को खूब हंसाया। रविवार को शाम चार बजे से अन्नू कपूर की अंताक्षरी का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह भी था लेकिन, रविवार को हुई बारिश के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। अंताक्षरी के पीआर कंसल्टेंट दुर्गेश शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण स्थगित कार्यक्रम अब सोमवार 18 अक्तूबर को शाम चार बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें