फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के रिसोर्ट में बिजली चोरी मामले में सात दिसंबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में गुरुवार को स्पेशल जज ईसी एक्ट कोर्ट में तारीख नियत थी। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली तारीख सात दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था। इस मामले में उस वक्त डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद इस मामले की सुनवाई एडीजे/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में चल रही है। मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की गवाही पूरी हो चुकी है और बिजली विभाग के लाइनमैन से जिरह होना शेष है। बिजली विभाग के अधिवक्ता सर्वेश गुप्ता ने बताया कि कोर्ट में समयाभाव के कारण गवाह से जिरह नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली तारीख सात दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें