फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, मिलेगा अभिष्ठ फल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होलिका दहन गुरुवार की रात होगा। इस दिन दोपहर डेढ़ बजे से पूर्णिमा लग जाएगी। पूर्णिमा की पूजा भी इसी दिन ही करनी है। होलिका दहन का मुहूर्त देर शाम 9 बजकर 10 मिनट से रात्रि 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। रंगभरी होली शुक्रवार को सुबह खेली जाएगी।
विज्ञापन

होलिका दहन को लेकर ब्राह्मणों के अलग-अलग मत हैं। जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा ने बताया कि भद्रा काल का पूछकाल होने के कारण होलिका दहन रात 9.10 से 10.25 बजे तक किया जा सकेगा। वहीं, ज्योतिषाचार्य पंडित नवनीत शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 1.01 बजे से रात 12.56 बजे तक भद्राकाल है। रात 1.05 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। श्रीत्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. राधेश्याम वासंतेय ने बताया की भद्रा काल के कारण होलिका दहन रात 1.05 बजे के बाद सुबह पांच बजे तक कभी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें