फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में हुई सुनवाई, सपा नेता आजम खां भी हैं आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन

साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है जिसमें यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख 18 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें