फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हरियाणा के एक युवक की रामपुर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक अपने मामा के साथ ट्रक पर हेल्पर था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के कैथल जिले के महमूनपुरा निवासी दलजीत सिंह (25) पुत्र गुरनाम सिंह अपने मामा पटियाला निवासी खजान सिंह के साथ ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। एक फरवरी को दोनों ट्रक में सामान भरकर पंजाब से पीलीभीत गए थे। वहां ट्रक में से सामान उतारने के बाद दोनों खाली ट्रक को लेकर शुक्रवार शाम को रामपुर आए थे। रामपुर से प्लाई लेकर पंजाब जाना था। इस दौरान शुक्रवार रात को दोनों पनवड़िया में ट्रक खड़ा कर एक होटल पर खाना खाने के बाद बैठे थे।
कुछ देर बाद खजान सिंह होटल पर ही सोने चले गए, जबकि दलजीत सिंह नींद न आने पर घूमने की बात करकर गया था। इस बीच शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जीआरपी को पनवड़िया रेलवे क्रासिंग के निकट एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जहां पर एक युवक का ट्रेन की चपेट में आकर कटा हुआ शव पड़ा था। पुलिस ने तलाशी के बाद जेब में मिले नंबर से संपर्क किया तो शव की शिनाख्त हरियाणा के कैथल जिले के महमूनपुरा निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

बाद में जानकारी मिलने पर युवक के मामा जीआरपी थाने पहुंच गए। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जीआरपी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह का शव मिला था। संपर्क करने पर मामा के साथ रामपुर आने की बात पता चली थी। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें