फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्मांतरण मामले में गुजरात पुलिस का टांडा में छापा, युवक को साथ ले गई टीम

Sun, 29 Aug 2021 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

टांडा के मोहल्ला राहुपुरा निवासी युवक का नाम प्रकाश में आने पर शनिवार देर रात स्थानीय पुलिस की सहायता से गुजरात पुलिस ने छापा मारकर युवक को उठा लिया और अपने साथ ले गई। पुलिस द्वारा युवक को उठा ले जाने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा नगर में उमर गौतम धर्मांतरण का जिन्न एकबार फिर बोतल से निकल आया है। गुजरात पुलिस की टीम ने नगर में देर रात छापामारी की और युवक को धर्मांतरण मामले में संलिप्त होने के आरोप में घर से उठा लिया।  जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया और मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली स्तिथ इस्लामिक दावा सेंटर के संस्थापक मोहम्मद उमर गौतम और उसके साथी सलाउद्दीन शेख के धर्मांतरण कराने के मामले एटीएस के प्रदेश भर में छापामारी कर कई लोगों को उठाया था। ऐसा ही एक मामला गुजरात पुलिस ने वडोदरा में उमर गौतम और सलाउद्दीन शेख के खिलाफ दर्ज किया है। 

इसमें कथित रूप से उक्त लोगों के ऊपर अवैध धर्मांतरण के लिए एक धर्मार्थ संस्था को राशि मुहैया करने और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों, दिल्ली के सांप्रदायिक दंगों में गिरफ्तार लोगों को कानूनी मदद देने का आरोप है। मामले में आगे की जांच के लिए वडोदरा पुलिस द्वारा पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया गया था। 
विज्ञापन


मामले में जांच के दौरान टांडा के मोहल्ला राहुपुरा निवासी युवक का नाम प्रकाश में आने पर शनिवार देर रात स्थानीय पुलिस की सहायता से गुजरात पुलिस ने छापा मारकर युवक को उठा लिया और अपने साथ ले गई। 
 
विज्ञापन

पुलिस द्वारा युवक को उठा ले जाने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी की गई तो पता चला की उमर धर्मांतरण मामले में युवक के खिलाफ गुजरात में मुकदमा दर्ज है।

गुजरात से आई टीम ने बताया था कि नगर निवासी युवक के खिलाफ धर्मांतरण मामले में मुकदमा दर्ज है। जिसके चलते गुजरात से आई टीम ने टांडा पुलिस की सहायता से युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई है।
-धर्म सिंह मार्छल, सीओ स्वार

जून में एटीएस टीम भी उठा ले गयी थी युवक को
धर्मांतरण मामले में 30 जून को भी छापामारी कर एटीएस की टीम ने नगर के तीन युवकों को उठाया था। जिनसे पूछताछ के बाद एक युवक को एटीएस अपने साथ ले गई थी और करीब दस दिन तक कई स्थानों पर ले जाकर युवक से पूछताछ की थी। अब उसी युवक के खिलाफ गुजरात में धर्मांतरण मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और गुजरात पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है।

बताते है कि उक्त युवक दिल्ली में रहकर बुर्के बेचने और ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। युवक दिल्ली में जिस मकान में रहता था वो धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी उमर गौतम से संबंधित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें