फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जीएसटी टीम ने पटाखा गोदाम पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Sat, 19 Oct 2024 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नगर के थोक व फुटकर पटाखा व्यापारी के गोदाम पर शनिवार की दोपहर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम के अधिकारियों ने जीएसटी से संबंधित अभिलेखों की छह घंटे से अधिक समय तक जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के बाद की गई कार्रवाई का अभी खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि जीएसटी चोरी का मामला अधिकारियों के पकड़ में आने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी पटाखा के थोक व्यापारी पवन कुमार अग्रवाल आदि का ग्राम पंचायत हामिदनगर के जंगल में गोदाम है। लोगों का कहना है कि व्यापारी द्वारा गोदाम से थोक व रिटेल में पटाखा आदि आतिशबाजी की बिक्री की जाती है। जानकारों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब एक बजे जीएसटी विभाग के अधिकारियों की एक टीम व्यापारी के गोदाम पर पहुंची। टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान पटाखों की खरीद फरोख्त व बिक्री से संबंधित बिल आदि लाइसेंसधारक से तलब किए। करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली जांच पड़ताल के बाद दौरान हड़कंप मचा रहा। नगर व क्षेत्र में भारी मात्रा में व्यापारी द्वारा जीएसटी चोरी करने का मामला पकडे जाने की चर्चा चलती रही।
बताया जा रहा है कि जांच पड़ताल में जीएसटी टीम ने अभिलेखों का परीक्षण किया है। जीएसटी टीम द्वारा की गई कार्रवाई का भले ही अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन जीएसटी चोरी पकडे जाने की चर्चाएं आमतौर पर काफी तेज हैं। वहीं, उक्त संदर्भ में पटाखा व्यवसायी पारिवारिक सदस्य अक्षय अग्रवाल ने जीएसटी टीम द्वारा गोदाम पर छापामार कार्रवाई करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जीएसटी संबंधित अभिलेख बिल आदि चेक किए थे। इसके बाद क्या कार्रवाई हुई है? जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जबकि,पटाखा लाइसेंसधारक से बात न हो पाने की वजह से स्थिति साफ नहीं हो सकी है। उक्त संदर्भ में उत्तर प्रदेश लेखपाल उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल ने बताया कि उन्हें छापामार कार्रवाई के मामले में कोई जानकारी नहीं है और न ही व्यापारी द्वारा उन्हें कुछ बताया गया है, इसलिए वह उक्त मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। जबकि, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने भी छापामार कार्रवाई के प्रति अनिभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें