फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ईदी ः 8वीं तक केे स्कूल आज भी बंद 

Fri, 08 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बृहस्पतिवार को ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते नमाजी।
विज्ञापन
 डीएम अंकल ने बच्चों को ईद पर दूसरे दिन भी स्कूल से छुट्टी की ईदी देकर खुश कर दिया है। शुक्रवार को भी रामपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार की  शाम को जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने   यह अवकाश घोषित किया जिसके बाद बीएसए की ओर से सभी स्कूलों को आदेश जारी हो गए। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष परिषदीय स्कूलों में ईद पर दो दिन का अवकाश हुआ था। लेकिन इस बार एक ही दिन की छुट्टी हुई थी। हालांकि, परिषदीय स्कूलों के शिक्षक इस बार भी ईद पर दो दिन के अवकाश की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन गुरुवार की दोपहर बाद तक अवकाश घोषित न होने से परिषदीय शिक्षकों में निराशा हाथ लगी थी। 

इस पर स्‍थानीय शिक्षक नेताओं ने ईद पर एक दिन का और अवकाश घोषित करने की मांग जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक से की। शिक्षक संघ की मांग पर डीएम राजीव रौतेला ने शुक्रवार को भी अवकाश घोषित कर दिया। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी  एसके तिवारी के मुताबिक जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें