फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..लो हो गया चांद का दीदार, ईद आज

Thu, 07 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
स्टार चौराहे वाली मदीना मस्जिद में ईद का चांद देखते मसजिद के इमाम व अन्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
 30 वें रोजे को चांद नजर आ गया। शहर की जामा मसजिद से ईद का  एलान होते ही मसजिदों में सायरन गूंजने लगे। ईद की खुशी में लोग झूम उठे।  किसी ने गोले दागे तो किसी ने आतिशबाजी छोड़ी। साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। 

29 वें रोजे को चांद दिखाई देने की पूरी उम्मीद थी जो पूरी नहीं हो सकी। लिहाजा 30 वें रोजे को चांद का दीदार हो गया। जामा मसजिद का सायरन बजा तो शहर की दूसरी मसजिदों में भी सायरन गूंजने लगे। ईद की खुशी में लोग झूम उठे। किसी ने खुशी में गोले दागे तो किसी ने आतिशबाजी थोड़ी। साथ ही एक दूसरे को गले मिलकर ईद मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरफ खुशी का माहौल हो गया। इफ्तार और मगरिब की नमाज के बाद लोग ईद की तैयारी में जुट गए। तमाम लोगों ने बाजार का रुख कर लिया। ख्वातीन भी जायकेदार व्यंजन बनाने में जुट गईं। ग्रामीण इलाके में लोग ईद की खुशी मनाने लगे। लोगों ने  एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें