फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डीएल बनाने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
फर्जी डीएल बनाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिविल लाइंस पुलिस और क्राइम ब्रांच ने विष्णु विहार कालोनी में छापा मारकर एक घर में मिनी एआरटीओ दफ्तर संचालित करते दो जालसाज पकड़े हैं। इनके पास से 7 फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी आरसी, 258 ड्राइविंग लाइसेंस के सादे फार्म समेत फर्जी दस्तावेज, जाली मुहरें बरामद की गई हैं। 

सिविल लाइंस पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि दो लोग एआरटीओ आफिस में दलाली करते हैं। वह विष्णु विहार कालोनी के एक घर में फर्जी एआरटीओ दफ्तर चलाते हैं। पुलिस ने छापा मारकर उन दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों को एसपी के सामने पेश किया गया। एसपी संजीव त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि फर्जी डीएल बनाने के मामले में    पकड़े गए आरोपियों में कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी रामसुमर और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी इंद्रपाल हैं। पूछताछ में बताया कि दोनों करीब आठ -दस साल से एआरटीओ आफिस में दलाली का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी काम की आड़ में ये लोग फर्जी डीएल और आरसी बनाकर लोगों को 800 से 900 में बेच दिया करते थे। पुलिस को उनके पास से सात फर्जी डीएल, फर्जी आरसी, 258 सादा फार्म, फर्जी मोहर व कुछ दस्तावेज मिले हैं। पुलिस नेेे दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 
रामसुमर पहले भी जा चुका है जेल ः रामसुमर ने बताया कि वह फर्जी डीएल बनाने के धंधे को काफी समय से कर रहा है। 2006 में भी जेल जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें