फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोरी समेत चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सोमवार को सड़क हादसों में घायल किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसे रामपुरए दढ़ियालए मसवासी और टाड़ा में हुए हैं। सभी हादसों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं दढ़ियाल में माता का जागरण कर पार्टी के साथ लौट रही किशोरी की थ्री व्हीलर से गिरने से मौत हो गई। वह जागरण पार्टी में काम करती थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही किशोरी का शव घर ले आए।
नगर के ग्राम फत्तावाला निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री रुपाली (15) काशीपुर की एक जागरण पार्टी में काम करती है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम वह पार्टी के साथ मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र के एक गांव में जागरण करने गई थी। जागरण के बाद सोमवार तड़के पार्टी थ्री व्हीलर से वापस काशीपुर लौट रही थी। इस दौरान ठाकुरद्वारा-सुरजन नगर मार्ग अचानक नींद की झपकी आने पर किशोरी सड़क पर गिर गई। बताया जाता है कि सड़क पर गिरने से किशोरी के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के किशोरी के शव को घर ले आए। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रामपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर वापस जा रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाद में हादसे की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन शव घर लेकर चले गए।
बरेली के रम्मपुरा गांव निवासी खालिद (25) किसी काम से मुरादाबाद गया था। रविवार रात को खालिद बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जनूबी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगो की काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद राहागीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद मे हादसे की जानकारी परिजनों को मिली। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल आ गए। वही सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव घर ले गए। उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि युवक हेलमेट लगाए हुए था। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। तहरीर नहीं मिली है।
वहीं टांडा में दो दिन पूर्व भात में जा रहे युवकों की बाइक की टक्कर से घायल हुए किसान की दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान के पुत्र ने आरोपी बाइक सवार युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम ढक्का नगलिया निवासी मुनाजिर शनिवार को अपने घर के बाहर स्थित टांडा रामपुर मार्ग पर खड़ा था। तभी सैदनगर निवासी सतीश बाइक से किसी रिश्तेदार के घर अपने दो अन्य साथियों के साथ भाते लेकर जा रहा था। तभी उसकी बाइक मुनाजिर से टकरा गई जिसमें मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में किसान को नगर के सामुदायिक केंद्र भर्ती कराया गया और वहां से उन्हें मुरादाबाद और उसके बाद दिल्ली स्थित जेबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार सुबह उसके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर मुनाजिर के पुत्र नासिर ने सैदनगर निवासी सतीश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं मसवासी में हुए सड़क हादसे मे घायल हुए नगर पंचायत संविदा कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बारे में जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर निवासी रूप किशोर मौर्य (45) पंचायत मसवासी कार्यालय में संविदा कर्मचारी है। रविवार को वह ड्यूटी करने के लिए सुल्तानपुर पट्टी और मसवासी मार्ग पर आया कि तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संविदा कर्मी के सिर से खून का रिसाव होने के साथ गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन नाजुक हालत में उत्तराखंड के काशीपुर में प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। सोमवार को उपचार के दौरान संविदा कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें