फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ी ले जा रहे वन कर्मियों से अभद्रता

Sun, 11 Oct 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ी सलारपुर रेंज ले जा रहे वन कर्मियों को रोककर अभद्रता करने का आरोप लगा है। युवकों ने लकड़ी स्वार मंडी में बेचने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए। मामले में वन रक्षक की ओर से दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


थाना मिलकखानम क्षेत्र के पीपली वन रेंज में बृहस्पतिवार रात तेज आंधी से पदमपुर, सलारपुर और सैदनगर मुंडिया समेत कई स्थानों पर यूकेलिप्टस, शीशम सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ गिर गए थे। वन विभाग की टीम सड़क किनारे गिरे पेड़ों की लकड़ी एकत्र कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सलारपुर रेंज ले जा रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने वन कर्मियों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और लकड़ी को मंडी में बेचने की बात कहते हुए वन कर्मियों की मिलीभगत से पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया।

वन रक्षक बलविंदर सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वन रेंजर ठाकुर विजय सिंह ने बताया कि आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ी नियमानुसार एकत्र कर रेंज लाई जा रही थी। यहां लकड़ी की लॉट तैयार की जानी थी। इसी दौरान वन कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया की मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें