फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवती से छेड़छाड़ कर शादी का दबाव बनाने का आरोप, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र की चमरौआ चौकी अंतर्गत एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ करने, शादी के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर पिछले दो साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




युवती के मुताबिक, गांव का ही मनोज कुमार पिछले दो साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि युवक लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती ने जब उसकी बात मानने से इन्कार किया तो मामला और गंभीर हो गया। पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे मामले में गांव के ही तीन अन्य लोग भी युवक का साथ देते थे।



युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी से इन्कार करने पर चारों लोगों ने उसके पिता से ढाई लाख रुपये की मांग की। इसके साथ ही युवती से जबरन शादी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में मनोज कुमार, कृष्णपाल उर्फ कल्लन, गजेंद्र और राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें