फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर झोंका फायर, चार नामजद सहित अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दो लोगों ने फायर झोंक दिया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीण की ओर से आई तहरीर के आधार पर चार नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी अशोक बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पहाड़ी गांव में मुकुल अग्रवाल की भूमि है। जिसमें चहारदीवारी की हुई है। इस भूमि के पास से केमरी रोड से अहमदनगर पहाड़ी को रास्ता जाता है। आरोप है कि उस रास्ते पर मुकुल अग्रवाल के साथ कुछ लोग नींव खोद रहे थे। इसमें पूर्व प्रधान याकूब खां उर्फ गुड्डू व प्रधानपति अशोक बाबू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और नींव खोद रहे लोगों को रोकने लगे। इस दौरान नींव खोद रहे इरफान और नन्हू ने ग्रामीणों पर फायर झोंक दिए और कहने लगे, हमने यह भूमि मुकुल अग्रवाल से खरीद ली है। फायर की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। इस बीच ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से फरार हो गए। बाद में अशोक बाबू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अशोक बाबू की तहरीर के आधार पर मुकुल अग्रवाल, इरफान, सनी, नन्हू और कुछ अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचक रामवीर सिंह राठी ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामलें की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें