रामपुर। विद्युत निगम ने पीएसी और विजिलेंस की टीम को साथ लेकर बिजली चोरी पकड़ने को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 30 मामले पकड़े गए। सभी मामलों में विद्युत चोरी अधिनियम की धाराओं में एफआईआर कराई गई है।
सोमवार को शहर में चले चेकिंग अभियान में पीएससी और विजिलेंस को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह को चले चेकिंग अभियान के दौरान पहाड़ी गेट बिजलीघर के घेरबाज खां मुहल्ले में बिजली चोरी के 12 मामले पकड़े गए। बिलासपुर गेट बिजलीघर के नानकार में सात, डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में छह और अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र में पांच मामले पकड़े गए। डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में अंडर ग्राउंड लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। कहीं मीटर से पहले केबल मेें कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी 30 मामलों में संबंधित अवर अभियंताओं ने विद्युत चोरी अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर कराई है। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि एमडी पश्चिमांचल के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान ओर तेज किया जाएगा।