मामले की जानकारी देने के करीब एक घंटे बाद तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदूपुरा स्थित निर्माणधीन फायर स्टेशन से एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। जिसे देखकर पुलिस ने रामपुर से एक और गाड़ी को मौके पर बुलाया लेकिन, तब तक आग ने दुकानों में मौजूद सामान को जला कर राख कर दिया।
रात ढाई बजे लगी आग दमकल की दो गाड़ियों की मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे तक बुझाया गया। इस बीच दमकल की गाड़ी द्वारा नगर पालिका से पानी भरकर भी लाना पड़ा। चार घंटे से अधिक समय तक जली आग ने एक दर्जन से अधिक दुकानों का लाखों का समान जला कर राख कर दिया।
वहीं, मोहल्लेवासियों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि सूचना देने के एक घंटे से भी अधिक समय बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। अगर वो गाड़ी समय से पहुंच जाती तो इतने बड़े नुकसान को रोका जा सकता था।