फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठी ईद पर कड़वे बोल: हर शख्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता...,आजम के बेटे ने ट्वीट में किस पर साधा निशाना?

Tue, 03 May 2022 09:12 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रामपुर

सार

सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खां विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। वे इस समय सीतापुर जेल में हैं। इस बार ईद उन्हें जेल में ही मनानी पड़ रही है।
विज्ञापन
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के पावन मौके पर रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा के विधायक अब्दुल्ला आजम अपने पिता आजम खां को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बिना पहली ईद है। अल्लाह कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए। उन्होंने अपने पिता आजम खां के नाम से किए एक ट्वीट में इशारों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसा।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने एक शायरी लिखते हुए तंज कसा, ''वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, कि जबान मिली तो कटी हुई, कि कलम मिला तो बिका हुआ।''
समाजवादी पार्टी (सपा) से विधायक आजम खां विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। वे इस समय सीतापुर जेल में हैं। इस बार ईद उन्हें जेल में ही मनानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष पर किया तंज

इसके बाद उन्होंने अपने पिता आजम खां के नाम से एक और ट्वीट कर अपनी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। ट्वीट में लिखा है, ''तू छोड़ रहा है, तो खता इसमें तेरी क्या, हर शख़्स मेरा साथ निभा भी नहीं सकता। वैसे तो एक आंसू ही बहा के मुझे ले जाए, ऐसे कोई तूफ़ान हिला भी नहीं सकता।
ईद मुबारक, आपका और सिर्फ़ आपका, मोहम्मद आज़म खां।''

हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खां के बीच में दरार देखने को मिली है। पिछले दिनों सीतापुर जेल में उनसे मिलने पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल से भी मिलने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें