फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला,छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इस दौरान विवाहिता ने जेठ और पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी एक साल पहले अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। विवाहिता का पति मुंबई में रहकर काम करता है।आरोप है शादी के कुछ दिन बाद ही विवाहिता को पति की दूसरी जानकारी हुई।इसके बाद ससुराल वालों को शादी की जानकारी दी।जिस पर ससुराल वालों ने कहा कि उन्होंने दहेज लेने के लिए शादी कराई थी।विरोध करने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।आरोप है आठ अगस्त को जेठ ने तमंचे के बल का विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता का विरोध करने पर पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।बाद में विवाहिता ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। बाद में विवाहिता के मायके वालों के साथ थाने पहुंची,लेकिन पुलिस ने कोई कार्येवाई नही की। बाद में विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अजीमनगर थाना पुलिस ने पति सहित छह लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें