फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। चचेरे भाई की बरात में शामिल होने के लिए सड़क पार करते समय डंपर की चपेट में आकर युवक बब्बू (36) की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के भाई की ओर से अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी बब्बू अपने चचेरे भाइयों विनोद और विष्णु की बरात में शामिल होने के लिए सीमावर्ती जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के बरसेर गांव जा रहे थे। बरात में जाने के लिए बब्बू बृहस्पतिवार देर रात ई-रिक्शा को ले जाने के लिए तय कर लिया। ई-रिक्शा पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर बब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी। घटना की सूचना पाते ही बरात में गए तमाम लोग घटनास्थल पर वापस पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई, और शादी की खुशियां गम में बदल गई थी। हादसे में हुई मौत को लेकर आक्रोशित रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया था। सूचना पाकर शाहबाद कोतवाल संजय तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए थे। बाद में सूचना पाकर एसडीएम अशोक कुमार चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। लगभग आधे घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था। दिया। मामले में मृतक के भाई सूरजपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव गांव में परिवार के बीच पहुंचा तो परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। घर में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। इस अचानक मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें