फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के त्यौहार पर जनसुविधाएं रहें दुरुस्त, न हो कोई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में बकरीद के त्योहार के दौरान जन सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बकरीद को लेकर उलेमा की बैठक हुई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि बकरीद पर निकाय निर्बाध जलापूर्ति कराएं, ताकि त्योहार के दौरान किसी को भी परेशानियां न हों। यद्यपि, विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में भी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे, इसके लिए जेनरेटर सेट को क्रियाशील बनाने के लिए ऑपरेटर भी सक्रिय रहने चाहिए। उन्होंने उलेमा से बातचीत करते हुए कहा कि त्योहार को पूरे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन किया जाए। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वीडियो एवं फोटो की मॉनिटरिंग की जाएगी, इसलिए कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर बिल्कुल शेयर न करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी और उलेमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें