फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: पशु चराने गया किसान की कोसी नदी पार करते समय डूबने से मौत, तैराक ने शव को निकाला बाहर

Sun, 20 Jun 2021 03:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना अन्य गांव वालों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ तैराक ग्रामीणों ने तेजपाल के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
कोशी नदी किनारे ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान रविवार सुबह पशु चराने गया था। इस दौरान वह कोसी नदी पार करते समय डूब गया। डूबने के बाद शव कुछ देर बाद नदी में ऊपर आ गया, जिसे नदी किनारे पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने देखा। जिस पर ग्रामीणों ने अन्य ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गांव से कुछ तैराक आए और किसान के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी किसान तेजपाल (50) रविवार सुबह घर से पशु चराने निकला था। इस दौरान वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कोसी नदी के किनारे पहुंच गया और नदी पार करने लगा। लेकिन, बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिसका किसान को अंदाजा नहीं हुआ और वो डूब गया।

कुछ देर बाद जब अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने तेजपाल के शव को नदी में उतराते देखा। जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना अन्य गांव वालों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ तैराक ग्रामीणों ने तेजपाल के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार शाहबाद महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोसी नदी में एक किसान डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरा गया है, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम के शव मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें