फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप का पत्र वायरल से संबंधित दरोगा का अमरोहा तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चार दिन पूर्व एक दरोगा का पत्र वायरल हुआ था, जिसमें अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या तक करने की बात कही गई थी। मामले में जब एएसपी ने दरोगा को उनका पक्ष जानने के लिए अपने कार्यालय बुलाया तो इस दौरान दरोगा ने एएसपी से भी अभद्रता कर दी। जिस पर डीआईजी ने प्रशासनिक आधार पर दरोगा का रामपुर से अमरोहा के लिए तबादला किया है। साथ ही दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच की भी संस्तुति कर दी है। उप निरीक्षक को रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाने में तैनात दरोगा का 15 जून को एक पत्र वायरल हुआ था। इसमें थानाध्यक्ष, सीओ और एसपी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी। इस प्रकरण में एसपी संसार सिंह ने दरोगा का पक्ष जानने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था। आरोप है कि दरोगा ने यहां एएसपी से भी अभद्रता की। एएसपी ने जब इस मामले में थानाध्यक्ष से बात की, तो उन्होंने आरोपी दरोगा की कॉल रिकार्डिंग सुनवाई, जिसमें एसओ से लेकर आला अफसरों तक को गालियां देने की बात थी। एएसपी ने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेजी, जिसके बाद एसपी ने डीआईजी से कार्रवाई की संस्तुति कर दी। डीआईजी शलभ माथुर ने दरोगा को रामपुर से हटाकर अमरोहा स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि दरोगा को रिलीव कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया रिलीविंग के समय भी दरोगा ने अभद्रता की। इस मामले में डीआईजी ने दरोगा के खिलाफ जांच की संस्तुति कर दी है। यह जांच भी अमरोहा पुलिस के जरिए होगी, ताकि जांच निष्पक्ष हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें