फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए अनुकरणीय हैं भगवान श्रीराम के आदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम लीला मंचन का शुक्रवार देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। वृंदावन के कलाकारों के द्वारा किए गए मंचन से दर्शक अभिभूत हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अंकित मित्तल ने फीता काटकर श्रीराम लीला मंचन का विधिवत उद्घाटन किया। फीता काटने के बाद अतिथियों और रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने ठाकुर जी की आरती उतारी। अपने संबोधन में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज समाज से ऊंच नीच दूर करने का संदेश दिया। भगवान श्रीराम ने एक उन्नत समाज की स्थापना की। भगवान श्रीराम केे आदर्शों पर चलकर ही अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि आज समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसार करने की जरूरत है। जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। कमेटी की ओर से डीएम और एसपी को समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति, कमेटी अध्यक्ष विष्णु सरन अग्रवाल, सह अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, महामंत्री वीरेंद्र कुमार गर्ग, हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुदर्शन लाल गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार गर्ग, भारत भूषण गुप्ता, अनिल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें