रामपुर। रजा लाइब्रेरी में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में मौलाना अबुल कलाम आजाद से संबंधित पुस्तकों को शामिल किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सौलत पब्लिक लाइब्रेरी रामपुर के अध्यक्ष एडवोकेट शौकत अली खां ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध रामपुर रजा लाइब्रेरी में इमामुल हिंद, भारत रत्न और शिक्षा एवं साहित्य के महान व्यक्तित्व मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर मौलाना साहब से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करके बहुत खुशी हुई। उन्होंनेे मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर भी रोशनी डाली।
इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद पर हमारी आजादी, इमाम उल हिंद अबुल कलाम आजाद शताब्दी-खंड 4, फैजान-ए-अबुल क़लाम, बजाय-ए-आजाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद का तारीख़ी ख़ुत्बा, इन्तेख़ाब खुतबत-ए-ख़िलाफ़त, इन्तेखाब तजकिराह मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, इंतेखाब हमदर्द, दावत-ए-हक़, मौलाना आजाद द्वारा लिखित ग़ुबार-ए-ख़ातिर, तफ़सीर-ए-नुक़ात, हुज्जत-ए-इब्राहिमी आदि पुस्तकों को शामिल किया गया।