फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र पर कार्य कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभल के पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव मार्च 2022 में होना संभावित हैं। लिहाजा, कार्यकर्ताओं को इससे पहले ही चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास मूल मंत्र है, जिस पर सरकार कार्य कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करें। वह बतौर मुख्य अतिथि नगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों एवं निचले पायदान तक कार्य कर रहे लोगों की चिंता की है। चाहे वह शौचालय निर्माण योजना हो, चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना हो या फसल बीमा योजना हो। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराने या गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने हों। सरकार ने हर वर्ग और हर धर्म की चिंता करते हुए समान रूप से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बूथ कार्यकर्ता है। 21 कार्यकर्ताओं की बूथ टीम का सत्यापन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने शक्ति केंद्र व बूथ पर रहना है। इसके पश्चात 23 अगस्त से 30 अगस्त तक को सत्यापन का कार्य पूर्ण करना है। अगले पांच माह हमें निरंतर पार्टी के कार्य को गति देनी है, न थकना है न रुकना है।
पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि पार्टी के नेताओं को समय-समय पर दायित्व पद दिए जाते हैं, उन पदों के साथ में अधिकार और कर्तव्य भी होते हैं। हमें अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को याद रखना है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना ने किया। बैठक में राष्ट्रीय पार्षद सुभाष भटनागर, अशोक विश्नोई, रवि सिंह रवि, राजीव मांगलिक, डॉ. तनवीर अहमद, भारत भूषण गुप्ता, संजय पाठक, श्रीष गुप्ता, विवेक रूहेला, कमल सक्सेना, कुंवर बहादुर राजपूत, महासिंह राजपूत, प्रमोद आहूजा, शकुंतला लोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें