फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर माह में आयोजित होगा तीन दिवसीय रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में जनपद स्तर पर तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पीओ डूडा राजेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित मिशन रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रोजगार मेले में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार जनपद के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए शासन द्वारा निर्धारित विभागों के माध्यम से रोजगार सृजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। शहरी क्षेत्रों के युवाओं को उनकी योग्यतानुसार सेवायोजित करने तथा शहरी गरीबों की आजीविका में सुधार एवं स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जाने और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सेवायोजित करने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से अनुदान आधारित व्यक्तिगत ऋण, समूह ऋण और बैंक लिंकेज का कार्य कराया जाता है। कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से शहरी गरीबों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जनपद स्तर पर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रोजगार मेले में विभिन्न बैंकों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के तहत युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए अनुदान आधारित ऋण प्रदान कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी पात्रों को लाभांवित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें