फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बटन दबाते ही बदलेगी पटरी, लीवर खींचने से मिलेगी मुक्ति.

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके बाद ट्रेनें बिना रुकावट के दौड़ेंगी। इसके बाद ट्रेनों के पटरी बदलने के लिए मैनुअल लीवर से ट्रेन संचालन बंद हो जाएगा। अलग से स्टेशन पर बनाई गई इमारत में स्टेशन मास्टर बैठेंगे, यहीं से एक बटन के जरिए पटरिया बदलने का काम होगा।
विज्ञापन

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग प्रणाली की मदद से ऑटोमेटिक ट्रेनों का संचालन किया जाता है। जबकि रामपुर स्टेशन पर लीवर के जरिए पटरी बदलने का काम काफी सालों से चल रहा था। इस दौरान कुछ ट्रेनों को आउटर पर ही रुकना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए रेलवे अधिकारी रामपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य कराने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद 20 से 24 सितंबर तक इंटरलॉकिंग कार्य को कराने के लिए समय निर्धारित किया गया। इस दौरान 16 ट्रेनों रद्द की गई और 18 ट्रेनो का मार्ग परिवर्तन किया गया। मंगलवार को रामपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलकिंग का काम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली सभी ट्रेनों को दो और तीन नंबर प्लेटफार्म से गुजारा गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक आर डी मीना ने बताया की रामपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है ।इसके बाद बटन के जरिए पटरियां बदलने का कार्य किया जाएगा ।मैनुअल लीवर का संचालन बंद हो जाएगा। रामपुर में पूर्व और पश्चिम केविन खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें